Wednesday, March 31, 2021

राष्ट्र की प्रथम महिला चिकित्सक

 #आनंदीबाई_जोशी जी की #१५६वीं_जन्मजयंती पर सादर नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि।*
🙏💐💐💐
आनंदीबाई जोशी का जन्म १८६५ में पुणे महाराष्ट्र में हुआ। मात्र ९ वर्ष की अवस्था में २० साल बड़े विधुर से विवाह हुआ। मात्र १४ वर्ष में बेटे को जन्म दिया लेकिन इलाज के अभाव में बेटे की मौत हो गई। तभी डाक्टर बनने का संकल्प लिया। अनेकानेक अड़चनों व रूकावटों को पार कर १८८६ अमेरिका में डाक्टर की डिग्री ली और कोल्हापुर के अल्बर्ट एडवर्ड अस्पताल में डाक्टर बनी।

आनंदीबाई को डाक्टर बनाने में उनके पति का बहुत बड़ा हाथ था। आनंदीबाई जोशी जी अमेरिका जाने वाली प्रथम हिंदू महिला थी। कादम्बिनी गांगुली को भी प्रथम महिला चिकित्सक माना जाता हैं क्योंकि ये कादम्बिनी जी के साथ डिग्री हासिल करने के बाद २७ फरवरी १८८७ में स्वर्गवासी हो गई।

*शुक्र ग्रह के जोशी क्रेटर को इन्हीं का नाम दिया गया है।*

*✍#प्रेमघन......🙏💖*

*✍प्रेमघन......💖*

No comments: